चारों मठ भारतीय संस्कृति और वेदों के केंद्र हैं - आदि शंकराचार्य द्वारा स्थापित चार मठ
जिस प्रकार भारत में चार धाम स्थित हैं, उसी प्रकार चार दिशाओं में चार मठ हैं। यह चारों मठ भारतीय संस्कृति और वेदों के केंद्र हैं। इन चार मठों की स्थापना सातवीं शताब्दी में जन्मे, शंकर का अवतार कहे जाने वाले आदि शंकराचार्य ने की थी। सातवीं और आठवीं शताब्दी में, जब सनातन धर्म की प्रतिष्ठा जैन और बौद्धों के कारण क्षीण हो गई थी, तब केरल में जन्मे मात्र छह वर्ष के बालक आदि शंकर ने पूर्व से पश्चिम और उतर से दक्षिण तक यात्राएं कर, शास्त्रार्थ कर, भाष्य लिख कर वैदिक सनातन धर्म की पुनर्स्थापना की। आदि शंकराचार्य ने व...
Comments
Post a Comment